स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण सम्पन्न



थरवई। शुक्रवार को  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल थरवई प्रयागराज में ध्वजारोहण के साथ साथ छात्रों का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि श्री शशांक मिश्रा (ब्लॉक प्रमुख बहरिया) जी उपस्थित रहे। विधायक जी ने छात्रों के कार्यक्रमों की सराहना की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश की रक्षा करने का पाठ पढ़ाया। शशांक मिश्रा जी ने छात्रों को खूब पढ़ने एवं तकनीकि ज्ञान बढ़ाने पर जोर दिया जिससे ऑपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति दुबारा न आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार पाण्डेय जी ने स्वयं किया एवं मंच संचालन स्कूल की कन्याभारती प्रमुख बहन आर्या एवं गौरी शुक्ला ने किया। व प्रधानाचार्य ने छात्रों द्वारा किए गए कार्यक्रम का जमकर सराहना किया। वहीं कार्यक्रम में आशुतोष पाण्डेय, यादवेन्द्र पाण्डेय, चंद्रधर तिवारी, सतीश सिंह, गौरव उपाध्याय, अनुराधा त्रिपाठी, शालिनी शुक्ला, हिमांशु तिवारी आदि सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

   कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस