संघर्ष और साहस की अमर गाथा है स्वतंत्रता दिवस- प्रो. वंदना सिंह



विश्वविद्यालय में कुलपति ने किया ध्वजारोहण,  
सुरक्षाबलों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने सरस्वती सदन में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में रंगा रहा।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह  ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का दिन है। यह केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, आत्मबलिदान, संघर्ष और साहस की अमर गाथा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए आत्ममंथन का भी दिन है। आज हमें यह  विचार करना होगा कि जिस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, उसके लिए हम अपनी क्या भूमिका निभा रहे हैं?
उन्होंने  विद्यार्थियों से कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आपको विश्वविद्यालय में अध्ययन करने का अवसर मिला है। यह अवसर बार-  बार नहीं मिलता है, इसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनाइए। अपने माता-पिता के सपनों को साकार कीजिए। हमारा संकल्प है कि हम आपको उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण प्रदान करेंगे।
कुलपति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। संचालन कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया। सरस्वती सदन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का संचालन डॉ. राजेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो.अविनाश डी. पाथर्डीकर, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह,  प्रो.  मनोज मिश्र, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. प्रमोद यादव,  प्रो. राज कुमार, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. गिरधर मिश्र. प्रो मिथिलेश सिंह, डा.रसिकेश, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. मनीष प्रताप सिंह,  डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार,  डॉ. चंदन सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. मनोज पांडेय, उप कुलसचिव अमृत लाल,  अजीत सिंह,  बबीता सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, सुशील प्रजापति समेत समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मौजूद थे

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस