पुलिस लाइन में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत पुलिस लाइन के बहुउद्देश्यीय हाल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जनपद के अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, आमजन और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरा आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस