तिहरे हत्याकांड का खुलासा करने पर इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव सम्मानित

जफराबाद। खुटहन थाना के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव को तिहरे हत्याकांड के सफल अनावरण में अहम भूमिका निभाने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

गौरतलब है कि 25 मई को जफराबाद थाना क्षेत्र के कचगांव नेवादा अंडरपास के पास महमदपुर गाँव निवासी एक ही परिवार के पिता और दो पुत्रों की सर कूचकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव अपनी टीम के साथ हर स्तर पर जांच में जुट गए और उसी दिन शाम तक एक अभियुक्त पलटू राम नागर को गिरफ्तार कर लिया।

जफराबाद थाना से स्थानांतरण के बावजूद भी जयप्रकाश यादव इस मामले के खुलासे में लगातार सक्रिय रहे। सम्मान पाकर उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में स्थानांतरण और पदस्थापन सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने कर्तव्यों से दूर रहना उन्होंने कभी उचित नहीं समझा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस