अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी सदर संग किया ध्वजारोहण, दी शुभकामनाएं

जौनपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की धुन के बीच आज़ादी के स्वर्णिम पलों को याद किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई तथा सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ