श्वेता सिंह बी पी एड प्रथम वर्ष की छात्रा 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल



स्नेहा शर्मा बास्केट बॉल में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टीम में चयन
थरवई / सोमावर को अंतर महाविद्यालयीय शूटिंग खेल और बास्केट बाल खेल प्रतियोगिता प्रो राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में प्रयागराज के प्रसिद्ध कॉलेज बेनी माधव सिंह कॉलेज बिगहिया बीपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा श्वेता सिंह इस शूटिंग खेल प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल में जीत हासिल कर गोल्ड को किया अपने नाम। वहीं बीपीएड प्रथम वर्ष की एक और छात्रा स्नेहा शर्मा ने बास्केटबॉल खेल में भी जीत हासिल की और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए हुआ चयन। इस जीत खुशी में बेनी माधव सिंह पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ डी वी सिंह, अध्यक्ष कृपा राम मिश्र, सचिव माधुरी सिंह, डॉ सीमा सिंह, डॉ बबिता सिंह, बीपीएड विभागाध्यक्ष डॉ वी डी सिंह, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता राम प्रसाद, परवीन जहां, सुप्रीती मिश्रा, शालू पाण्डेय, डॉ राम कैलाश यादव, करुणेश शुक्ला, सूर्य प्रताप, प्रशांत पाण्डेय, कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी गोपाल जी, सत्यनारायण मिश्र आदि सभी ने जीत हासिल की दोनों छात्राओं को ढेर सारी बधाइयाँ देते हुए ऐसे ही आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

 कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस