सोशल मीडिया पर जाति विशेष पर रील पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

खुटहन पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर करता था भड़काऊ पोस्ट


जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक रील पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार गौतम (21 वर्ष) पुत्र राकेश गौतम निवासी धमौर, थाना खुटहन है।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमित को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने इंस्टाग्राम पर जातिगत भावनाओं को भड़काने वाली रील बनाकर पोस्ट की थी, जिसके बाद मामला सामने आने पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की भड़काऊ व समाज विरोधी सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय तथा उपनिरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस