थाने से चंद कदम दूर पेड़ के नीचे मिला अधेड़ का शव, पहचान बिहार निवासी के रूप में

जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू की।

पुलिस ने मृतक की जेब से एक बंद मोबाइल फोन, 15,425 रुपये नकद और कुछ विजिटिंग कार्ड बरामद किए। मोबाइल चार्ज करने के बाद मृतक की पहचान भदय शाह (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नारायण शाह निवासी हाथमंडल, थाना बनमा इकहरी, जनपद सहरसा (बिहार) के रूप में हुई।

मृतक के पुत्र नीतीश कुमार ने बताया कि उनके पिता 23 अक्टूबर को आनंद विहार, दिल्ली से ट्रेन द्वारा घर लौट रहे थे। लेकिन घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान जानकारी मिली कि भदय शाह को 24 अक्टूबर को दिन में 11 बजे जफराबाद रेलवे स्टेशन और दोपहर 3 बजे दीवानी न्यायालय जौनपुर में देखा गया था।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन बिहार से जफराबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस