पुलिस की पहल पर आपसी मतभेद हुआ समाप्ति


हंसी खुशी से साथ रहने को तैयार हुए पति-पत्नी

खेतासराय,जौनपुर -मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो पुलिस टीम ने पति-पत्नी के मध्य हुए विवाद पर दोनों पक्षों से संपर्क कर उन्हें थाने में बुलाकर वार्ता की।

इस दौरान दोनों पति-पत्नी को आपसी मतभेद भूलकर साथ रहने और पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की सलाह दी गई।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वार्ता के दौरान दोनों पति-पत्नी ने आपसी मतभेद और विवाद को भूलकर साथ रहने की बात कही। पुलिस टीम ने दोनों के बीच सामंजस्य बैठाकर पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी और उनके परिवार के साथ राजी-खुशी भेज दिया गया ।
इस मौक़े पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक रविन्द्रनाथ तिवारी, महिला हेड कांस्टेबल रीना राव, महिला कांस्टेबल नेहा यादव, पुजा कुमारी, सुमन मौजूद व अन्य रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस