स्वास्थ्य टीम द्वारा प्राथमिक स्कूल के बच्चों का किया परिक्षण


थरवई/ मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज के कुशल निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय औरहा उपरहा में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीम की ओर से पोषण पखवाड़ा पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया । इस जाँच शिविर में प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी के सभी बच्चों को स्वास्थ्य चिकित्सा धिकारी डॉ. एस. के. सिंह टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए उचित शिक्षा के साथ-साथ उचित स्वास्थ्य भी अनिवार्य है। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का वर्ष में एक बार  व आंगनबाड़ी तृतीय के बच्चों का साल में दो बार परीक्षण किया जाता है। प्राथमिक विद्यालय औरहा उपरहा के 69 व आंगनबाड़ी के 28 बच्चों का परीक्षण किया गया जिसमें आंगनवाड़ी के दो बच्चों का वजन कम पाया गया जिन्हें उचित दवाइयां दी गई । मौके पर स्वास्थ्य टीम में डाॅ० महेंद्र साहू, अखिलेश सिंह नेत्र परीक्षण, पूजा पाण्डेय एएनएम ने भी स्वास्थ्य पर बच्चों को ध्यान की बात कही। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका सुशीला देवी भी मौजूद थीं। डॉ एस के ने बताया की अगर स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की बीमारी पायी जाती है तो उन्हें प्राथमिक स्तर पर उपचार हेतु किया जाता है तो और और भी गंभीर रहे थे ब्लॉक बहरिया में सी एस सी में उपचार निः शुल्क कराया जाएगा अगर उससे भी ज्यादा रहा तो जिले स्तर पर बने अस्पताल में इलाज किया जाएगा।

 कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस