गोमती घाटों पर उमड़ा आस्था का महासैलाब, छठ पर्व पर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

जौनपुर।छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार को जौनपुर के गोमती नदी के घाटों पर आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य उपासना कर अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नौका से सभी घाटों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने कहा कि छठ पूजा हमारी संस्कृति, धर्म और आस्था का सुंदर संगम है। यह पर्व भक्त और भक्ति के बीच का समन्वय स्थापित करता है। श्रद्धालु प्रकृति की गोद में बैठकर सूर्य देव का आवाहन करते हैं, जो एक अत्यंत पवित्र और प्राचीन परंपरा है। उन्होंने बताया कि धार्मिक ग्रंथों में वर्णन है कि भगवान श्रीराम और माता सीता ने भी छठ पूजा की थी। बाद में पांडवों और द्रौपदी ने भी इस व्रत को किया था। यह साधना और श्रद्धा का कठिन व्रत है, जिसमें मन्नत मांगने वाले भक्तों की प्रार्थना छठी मैया स्वीकार करती हैं — ऐसी मान्यता है।

वहीं, जिलाधिकारी ने सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसपी जौनपुर द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। नगर पालिका द्वारा घाटों पर साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था भी बेहतर की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस