चेकिंग के दौरान शाहगंज पुलिस ने बरामद किए 12 कार्टून पटाखे, मुकदमा दर्ज

जौनपुर। क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थाना शाहगंज पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में पटाखों की बरामदगी की। पुलिस को देखते ही पटाखा मालिक सकरी गलियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह ने बताया कि बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। इस मामले में थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 346/2025 धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 बनाम मोहम्मद सगीर पुत्र अली अहमद निवासी एराकियाना थाना शाहगंज के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामद पटाखों का विवरण:
रोल कैप्स 480 पीस, फूलझरी (इलेक्ट्रिक स्पार्कल्स) 2520 पीस, 30 शॉट 16 पीस, मोरी गोल्ड (बिजली क्रैकर) 680 पीस, कलर स्पार्कल्स 220 पीस, फुलझरी ग्रीन 680 पीस आदि शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस