टेलर की चपेट से युवक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत


 बहन को दानगंज छोड़कर वापस लौट रहा था मृतक


चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रामदेवपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार को टेलर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पहुंचे थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गये। शव की शिनाख्त देवराई गांव निवासी विकास पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई।

विदित हो कि विकास अपनी बहन के साथ दानगंज बाजार के झरहीया गांव के समीप दवा लेने के लिए गया था। बहन को छोड़ बस पकड़कर वापस आ रहा था बस जैसे ही रामदेवपुर रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंची तभी बस से उतरकर सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था कि आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार टेलर कुचलते हुए मौके से फरार हो। घटना को देख आस—पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। घटना के दौरान आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर जाम लग गया। घंटों मशक्कत के बाद लगे जाम को खाली कराकर आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाई व एक बहन है। घटना की सूचना होते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की माता इंदु देवी का रो—रो कर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस