दो अन्तरजिला ठग गिरफ्तार, ₹27,600 जाली नोट व नकली सोना बरामद — XUV700 गाड़ी भी जब्त

जौनपुर (जलालपुर)। थाना जलालपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अन्तरजिला ठगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से ₹27,600 के जाली नोट, नकली पीली धातु के बिस्कुट व जेवर, कलर प्रिंटर, दो मोबाइल फोन, सात कार्ड और एक लग्जरी XUV700 गाड़ी बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. अजय सिंह उर्फ पिंटू, पुत्र लाल बिहारी सिंह, निवासी इजरी, थाना जलालपुर, जौनपुर।
  2. अरविंद सिंह, पुत्र स्व. अलगू सिंह, निवासी पटईल रत्नूपुर, थाना चंदवक, जौनपुर।

गिरफ्तारी स्थल: काकोरी नहर पुलिया के पास, हाईवे किनारे।
पंजीकृत मुकदमा: मु.अ.सं. 373/25, धारा 318(2), 318(4), 179, 180, 181 बीएनएस, थाना जलालपुर।

पूछताछ में खुलासा:
आरोपियों ने कबूल किया कि वे बेरोजगार युवकों को नौकरी व गाड़ी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। इसके अलावा नकली सोना असली बताकर बेचने, जाली नोटों को दुगुना करने के नाम पर ठगी करने, तथा प्रिंटर से नोट छापने की बात भी स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि इसी गैरकानूनी कमाई से उन्होंने मकान, वाहन और अन्य संपत्ति खरीदी है।

अजय सिंह का आपराधिक इतिहास:
अजय सिंह उर्फ पिंटू के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, ठगी और जाली नोट बनाना जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

पुलिस टीम:
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे (थाना जलालपुर) व स्वाट प्रभारी उ.नि. रामाश्रय राय के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रशांत सिंह, मो. शहनवाज, हरि शंकर प्रजापति, चंदन सिंह, आलोक सिंह, श्याम प्रकाश, बीर बहादुर यादव, अमित राय, अखिलेश चौधरी, धर्मेंद्र कुमार व अजय कुमार शामिल रहे।

थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस