ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग — परिजनों में कोहराम


केराकत (जौनपुर)। गाजीपुर जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र स्थित खालिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से धरौरा गांव निवासी किशन यादव (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जानकारी के अनुसार, किशन यादव राजेंद्र यादव का पुत्र था और इंटरमीडिएट का छात्र था। वह गुरुवार दोपहर बिना बताए घर से कहीं चला गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस पर उसके भाई अमन यादव ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी।

शुक्रवार को पुलिस ने अमन को सूचना दी कि गाजीपुर में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। जब शव की तस्वीर दिखाई गई, तो अमन ने किशन की पहचान की। यह दृश्य देख परिवार के होश उड़ गए।

मृतक किशन तीन बहनों में इकलौता भाई था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि पिता राजेंद्र यादव ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। किशन की मौत से घर का इकलौता चिराग बुझ गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस