खेतासराय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का हुआ पथ संचलन

स्वयं सेवकों ने मां भारती की सेवा का लिए संकल्प

गण वेश के साथ हुआ शस्त्र पूजन और पथ संचलन

खेतासराय, जौनपुर -राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर पंचायत खेतासराय में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो नगर के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन कर स्वयं सेवको ने राष्ट्र गौरव,राष्ट्रीय एकता, सनातन धर्म की रक्षा और आत्म रक्षा का संदेश दिया। इसके पहले गण वेश के साथ शस्त्र पूजन भी किया गया।
प्रान्त सह सामाजिक समरसता संयोजक काशी प्रान्त
के शिव प्रकाश जी ने मां भवानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मां भारती के सेवा का संकल्प लिया। प्रांत सह प्रचारक ने कहा कि शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयं सेवक में नई उर्जा व दायित्व का बोध करा रही है।
राष्ट्रीय सेवक संघ ने 2025 में अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे किए।
अपराहन काल निकला यह पथ संचलन प्राचीन काली मंदिर के पास से शुरू होकर खेतासराय नगर में होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंचा । वहां से खुटहन रोड, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार होते हुए पुनः आकर समाप्त हुआ।
इसके पहले कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि
केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन इसकी स्थापना की थी।
वर्तमान में भारत सहित कई देशो में एक करोड़ से अधिक स्वयंसेवक मां भारती की सेवा के प्रति समर्पित है। समाज में राष्ट्र प्रेम व धर्म निष्ठा की भावना जागृति करना हमारा लक्ष्य है।
इस मौके पर आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य, धर्म रक्षक मनीष गुप्ता, ओमजी बरनवाल, रूपेश गुप्ता मोनू, अवधेश पांडेय, शांति भूषण मिश्र, राबिंस गुप्ता, सतीश बरनवाल, शुभम जायसवाल, हरेंद्र यादव,
कपूरचंद गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, राजकेशर, वंश श्रीवास्तव,
श्रीमती ऊषा मौर्य, सागर सोनी, अनूप गुप्ता, सोनू बिन्द समेत अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
सुरक्षा के मद्देनजर खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप सिंह, कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाठक, तारिक अंसारी, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, अंबिका यादव अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस