अजिंक आइसक्रीम अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब गोपाल दास के नाम


देव स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड पर मऊआइमा बनाम गोपाल दास के बीच क्रिकेट मैच का हुआ महामुकाबला : गोपाल दास चैंपियन 

अच्छी गाइड लाइन ही एक अच्छे सफलता की ओर बढ़ाती है : कोच राम चंद्र प्रजापति 


गगंगापार / शिक्षा के साथ - साथ खेल जगत में बच्चे बढ़ रहे आगे और खेल में प्रतिभाग कर राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय में अपनी जगह बना रहे और सफलता हासिल कर रहे। जनपद प्रयागराज के गंगानगर शांतिपुरम गोहारी स्थित देव स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब द्वारा मैच बच्चों को एक अच्छे क्रिकेटर बनाने के प्रयास को लेकर कोच रामचंद्र प्रजापति के कुशल प्रयास के चलते प्रतिदिन उन्हें क्रिकेट खेल में ट्रेंड करने का प्रयास किया जा रहा जो आज सफल साबित हो रहा। आज वर्तमान में क्षेत्रीय व दूर - दराज से भी बच्चे इस खेल ग्राउंड पर उन्हें प्रैक्टिस करने और अच्छे क्रिकेटर का रूप देने के लिए रामचंद्र प्रजापति का सराहनीय प्रयास रहता है। मंगलवार को देव स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब खेल ग्राउंड पर  अजिंक आइसक्रीम द्वारा अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेन्ट खेल का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें फ़ाइनल में पहुंची मऊआईमा क्रिकेट क्लब एवं गोपाल दास  के बीच फ़ाइनल मुकाबला खेला गया।  गोपाल दास क्रेडिट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाने में कामयाब रही जिसमें मोहम्मद बसर ने 46 रन, मोहम्मद हम्माद 16 रन, अमन खान 24 रन, यथार्थ 46 रन  बनाने में कामयाब रहे गेंदबाजी में आदित्य विश्वकर्मा तीन विकेट, अनुराग 2 विकेट, बद्री एक विकेट, मोहम्मद रेहान एक विकेट जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मऊाइमा क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 94 पर ऑल आउट हो गई जिसमें सर्वाधिक रन शिवा सिंह 36 रन का योगदान रहा वहीं गेंदबाजी में अमन खान ने 5 विकेट, ऋषभ सिंह दो विकेट लेने में कामयाब रहे इस प्रकार गोपाल दास क्रिकेट टीम ने मऊआइमा क्रिकेट क्लब को 92 से हराकर खिताब अपने नाम किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच अमन खान को दिया इसी दौरान अजिंक आइसक्रीम अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि माननीय रमाकांत मिश्र ओनर देव दुर्गा पेट्रोल पंप, संजय पांडेय फौजी, राममूर्ति प्रजापति प्रधान गद्दोपुर, ताराचंद पाल, विनोद यादव, राजेश कुमार यादव, सौरभ मिश्रा, अभिजीत यादव, अजिंक दुबे, आयुष कुशवाहा, सूरज प्रजापति, अमित विश्वकर्मा
टूर्नामेंट आयोजक अजय दुबे ऑनर अजिंक आइसक्रीम फैक्ट्री शांतिपूरम
टूर्नामेंट संचालन रामचंद्र प्रजापति  कोच देव स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब अंपायर और बादल कुमार अनिल पटेल स्कोरर अनुभव यादव दोनों टीम के कोच मोहम्मद आसिफ अजय यादव आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।  

  कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस