जौनपुर: बीएलओ ड्यूटी के दबाव में शिक्षक की मौत, अजय राय ने सरकार-ईसी पर बोला हमला


जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। गोण्डा जिले में बीएलओ ड्यूटी पर तैनात जौनपुर निवासी शिक्षक बिपिन यादव का शव जब उनके पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी जौनपुर स्थित दिवंगत शिक्षक के आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

मालूम हो कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव के निवासी विपिन यादव गोण्डा जिले में सहायक अध्यापक पर तैनात थे, उनकी ड्यूटी एसआईआर के लिए बीएलओ पर तैनात थे , कल उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया, आरोप है कि वहां के एसडीएम, तसीलदार और बीडीओ उन पर पिछड़ी जातियों का वोट काटने का दबाव बना रहे थे।

परिवार से मिलने के बाद अजय राय ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर पिछड़ी जातियों का वोट काटने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी अत्याचार, दबाव और तनाव के कारण शिक्षक आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है। अजय राय ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों और चुनाव आयोग की लापरवाही का खामियाजा कर्मचारी, शिक्षक और बीएलओ भुगत रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच हो, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और बीएलओ ड्यूटी में मनमाने दबाव को तुरंत रोका जाए।

गांव में मौजूद मृतक के साले प्रतीक यादव ने भी बताया कि बीएलओ ड्यूटी के नाम पर अत्यधिक कार्यभार और दबाव के चलते शिक्षक बिपिन यादव दिनों से परेशान चल रहे थे।

इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद के सिंह, नगर अध्यक्ष आरिफ़ खान, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू विकेश उपाध्याय विक्की, पंकज सोनकर, शाहनवाज मंजूर, शिवेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अरविन्द यादव समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस