उत्तरगावा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण, मंत्री गिरीश चंद्र यादव हुए शामिल

जफराबाद। क्षेत्र के उत्तरगावा गांव में बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा किया गया। मंत्री ने फीता काटकर प्रतिमा का लोकार्पण किया, जिसके बाद पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल भारत के संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, शिक्षा और मानवाधिकारों के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को जागरूक और प्रेरित करते हैं। मंत्री ने प्रतिमा की स्थापना में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों की सराहना की और उनके प्रयासों की प्रशंसा की

इस मौके पर नंदलाल यादव, कमला यादव, जितेंद्र कुमार, विवेक रंजन यादव, अजय कुमार, संजय कुमार, अरविंद कुमार, नंदलाल यादव, ज्ञान प्रकाश, राज कुमार, शमशेर, ऋषिकेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस