बाबा साहब ने देश को संविधान के रुपमे अमूल्य उपहार दिया है : जगदीश नारायण

जौनपुर। संविधान दिवस के अवसर पर विकास खंड धर्मापुर के ग्रामसभा उत्तरगावां में अंबेडकर पार्क निर्माण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय  ने पैदल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना  किया । यात्रा ग्राम सभा के विभिन्न मार्गों से होते हुए, समाप्त हुई ।

 उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए जगदीश नारायण राय ने कहा कि  इतने बड़े देश का लोकतंत्र मजबूत  है तो यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की देन है जो उन्होंने संविधान में आम नागरिकों को प्रदान किए है। बाबा साहब ने देश को जो अमूल्य उपहार दिए है वह अमूल्य है। उनके बताए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बाबा साहब की मूर्ति हर गांव तथा चौराहों पर होनी चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी, उनको याद कर सके, उनका स्मरण कर सके तथा उनके बताए रास्ते पर चल सके।


  कार्यक्रम में अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव फौजी जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव जनता, महाबल यादव जियाराम यादव।  पूर्व प्रधान प्रमोद राय, अवधेश यादव, अवध राज भारती, जितेंद्र भारती। राम सिंह यादव, लालू यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ो के संख्या में लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ग्राम सभा उत्तरगावा के प्रधान प्रतिनिधि  विवेक यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस