जिला चिकित्सालय में कायाकल्प टीम का सघन निरीक्षण, बेहतर रैंकिंग की उम्मीद

जौनपुर, 26 नवम्बर 2025। कायाकल्प टीम द्वारा आज जिला चिकित्सालय जौनपुर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। टीम ने अस्पताल की समग्र गुणवत्ता, स्वच्छता, रोगी-सेवा व व्यवस्था का सघन मूल्यांकन किया।

जिला चिकित्सालय पिछले लगातार पाँच वर्षों से कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त करता आ रहा है, लेकिन इस बार की व्यवस्थाओं और सुधारों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को और बेहतर रैंकिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

निरीक्षण के दौरान टीम ने वार्ड, मुख्य औषधि भंडार, ब्लड बैंक, एनआरसी, इमरजेंसी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी सहित सभी प्रमुख विभागों का जायजा लिया।

लखनऊ से आए निरीक्षक डॉ. मोहम्मद आरिफ और डॉ. मेहता बलम ने प्रत्येक सेक्शन में व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.के. राय, डॉ. वी.के. सोनकर, डॉ. सैफ हुसैन खान, ममताकेंद्र प्रभारी सुशीला यादव सहित चिकित्सालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक सुधार लगातार किए जा रहे हैं, जिसका प्रभाव इस बार की रैंकिंग में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस