विकसित भारत–2047 समर्थ पोर्टल पर सर्वाधिक सुझाव देकर जौनपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विकसित भारत–2047 की संकल्पना को मूर्त रूप देने हेतु नागरिकों से राष्ट्रव्यापी स्तर पर सुझाव आमंत्रित किए गए थे। इस पहल में जौनपुर जनपद ने अभूतपूर्व सहभागिता दर्ज कराते हुए कुल 8,85,724 सुझाव अपलोड किए और पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


जिले में कृषि, शिक्षा और ग्राम्य विकास विभागों से सबसे अधिक सुझाव प्राप्त हुए, जिनमें से 80 प्रतिशत से अधिक सुझाव ग्रामीण क्षेत्रों से आए। जनपदवासियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित 12 सेक्टर और 3 थीम पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत कर विकसित भारत के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपद के सभी नागरिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर की यह सहभागिता जिले की जागरूकता और विकास के प्रति सकारात्मक सोच का प्रतीक है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस