*अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद*


*जौनपुर।* जिले में अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।
यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर लागू रहेगा।
हालांकि विद्यालय बंद रहने के दौरान सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को विद्यालयों में आदेश के अनुपालन की निगरानी करने के लिए भी कहा गया है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

*कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल पर डीएम सख्त, प्रधानाध्यापक के पास जमा कराने के निर्देश*

जौनपुर में फिर जानलेवा साबित हुआ चाइनीज मांझा, बाइक सवार युवक की गर्दन कटी