*बच्चे के हाथ में रिवॉल्वर थमाकर रील बनाने का वीडियो वायरल*
*सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में हथियार के साथ रील बनाने का मामला, जांच में जुटी पुलिस*
*जौनपुर।* सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला व खुर्द इलाके का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक छोटे बच्चे के साथ नजर आ रहा है और बच्चे के हाथ में रिवॉल्वर दिखाई दे रही है। हथियार के साथ रील बनाए जाने को लेकर वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि वीडियो में आयान नामक युवक बच्चे के साथ रिवॉल्वर लेकर रील बनाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं। खासकर छोटे बच्चे के हाथ में हथियार दिए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद मामले को लेकर जांच शुरू होने की बात सामने आ रही है। पुलिस वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों और हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रिवॉल्वर वास्तविक है या किसी अन्य वस्तु का इस्तेमाल किया गया है तथा हथियार किसके नाम पर है।
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
Comments
Post a Comment