पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

*

*जौनपुर।* बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव के पास पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लेदुका निवासी रेहान (17) मछली पकड़ने के लिए पीली नदी गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने किशोर को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। किशोर की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

*अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद*

*कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल पर डीएम सख्त, प्रधानाध्यापक के पास जमा कराने के निर्देश*

जौनपुर में फिर जानलेवा साबित हुआ चाइनीज मांझा, बाइक सवार युवक की गर्दन कटी