*राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च*
*जौनपुर।* उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच के कथित ‘शुद्धीकरण’ कार्यक्रम और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कार्रवाई की मांग किए जाने के मामले में दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।
जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा का दलित विरोधी रवैया सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच के कथित शुद्धीकरण की घटना संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक एकता के लिए गंभीर विषय है। राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा वापस लेने तथा कथित मंच शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।
विरोध मार्च में डा. राकेश मिश्रा मंगला गुरु, लाल प्रकाश पाल, इरशाद खान राजू, राकेश सिंह डब्बू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष सृजन सिंह, फैयाज हाशमी, अनिल सोनकर, सभासद शहनवाज मंजूर, कार्तिकेय सिंह, फूलचंद भारतीय, विजेन्द्र कुमार गौतम, मुहम्मद ताहिर, इस्तेखारुल प्रधान, अनुराग सिंह, एंथोनी, संतोष निषाद, तौफीक अहमद, किरन देवी, मुहम्मद अर्शी, साजिद मानू, शानू पठान, सलमान, अमजद, कुलदीप यादव, मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment