ऑपरेशन मुस्कान के तहत शाहगंज पुलिस ने महिला का खोया बैग बरामद कर लौटाया



*कीमती सामान से भरा बैग मिलने पर महिला ने पुलिस टीम का जताया आभार*

*जौनपुर।* थाना शाहगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक महिला का यात्रा के दौरान वाहन में छूटा कीमती सामान से भरा बैग बरामद कर उसे सकुशल सुपुर्द कर दिया। बैग वापस मिलने पर महिला ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार जताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को सरपतहा थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी निवासी कुमारी गरिमा पुत्री लाल साहब ने शाहगंज पुलिस को सूचना दी कि कस्बा शाहगंज से यात्रा के दौरान उनका बैग वाहन में छूट गया है। बैग में काफी कीमती सामान रखा हुआ था।
सूचना मिलते ही शाहगंज पुलिस ने बैग की बरामदगी के लिए प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 31 अगस्त 2026 को बैग को उसके समस्त सामान सहित सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बैग कुमारी गरिमा को सुपुर्द कर दिया गया।
खोया हुआ बैग और सामान वापस मिलने पर गरिमा ने खुशी जताते हुए शाहगंज पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
बरामदगी करने वाली टीम में कांस्टेबल आलोक सिंह, कांस्टेबल अमन यादव, कांस्टेबल अभिराम खरवार, महिला कांस्टेबल नीतू आर्या और महिला कांस्टेबल संगम शर्मा शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद*

*कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल पर डीएम सख्त, प्रधानाध्यापक के पास जमा कराने के निर्देश*

जौनपुर में फिर जानलेवा साबित हुआ चाइनीज मांझा, बाइक सवार युवक की गर्दन कटी