तीन उपनिरीक्षक हुए सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई
*जौनपुर।* जनपद पुलिस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सोमवार को तीन उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त हुए। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने समारोह में शामिल होकर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तीनों पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। पुलिस विभाग में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के सुखमय, स्वस्थ, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक घनश्याम सरोज, उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह एवं उपनिरीक्षक ना.पु. उमेश कुंवर सिंह शामिल रहे। समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment