*मड़ियाहूं में 800 मरीजों की हुई नेत्र जांच, 92 ऑपरेशन के लिए चयनित*



*निःशुल्क नेत्र शिविर में जरूरतमंदों को मिली उपचार की सुविधा, बस से वाराणसी भेजे गए चयनित मरीज*

*जौनपुर।* राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को जीआरसी ऑफिस, मड़ियाहूं में निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। कुल 800 मरीजों का पंजीकरण कर नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 92 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
चयनित मरीजों को निःशुल्क बस के माध्यम से शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी भेजा गया। आयोजकों के अनुसार चयनित मरीजों के ऑपरेशन और आवश्यक उपचार की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यभान सिंह, विशिष्ट अतिथि अरविंद सिंह (मखड़ू सिंह), पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनगर तथा ब्लॉक प्रमुख पति दयाराम पटेल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी विनय कुमार सिंह (झगड़ु) एवं आलोक सिंह नाहर रहे।
वाराणसी से आए अनुभवी चिकित्सकों एवं आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के चिकित्सकीय स्टाफ ने मरीजों की जांच की और जरूरत के अनुसार उपचार एवं ऑपरेशन के लिए उनका चयन किया। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के साथ अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश राय, बबुल्ले सिंह, अनिल तिवारी, राहुल सिंह एवं ओमप्रकाश सिंह ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। समापन अवसर पर समाजसेवी विनय कुमार सिंह (झगड़ु) ने अस्पताल से आए चिकित्सकीय स्टाफ एवं सहयोगियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे शिविर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं।
कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और 92 मरीजों के ऑपरेशन के लिए चयनित होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला।

Comments

Popular posts from this blog

*अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद*

*कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल पर डीएम सख्त, प्रधानाध्यापक के पास जमा कराने के निर्देश*

जौनपुर में फिर जानलेवा साबित हुआ चाइनीज मांझा, बाइक सवार युवक की गर्दन कटी