पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, डीएम ने जारी किया तबादला आदेश


*जौनपुर।* जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने पांच उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार शुभांशु कटियार को एसडीएम मछलीशहर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अजय कुमार उपाध्याय को एसडीएम मड़ियाहूं बनाया गया है।
इसके अलावा नवीन कुमार को एडीएम प्रथम, जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव प्रताप को एसडीएम न्यायिक, जौनपुर के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं मो. अमान बदलापुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत रहते हुए एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को जिले में राजस्व एवं न्यायिक कार्यों के बेहतर संचालन से जोड़कर देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

*अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद*

*कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल पर डीएम सख्त, प्रधानाध्यापक के पास जमा कराने के निर्देश*

जौनपुर में फिर जानलेवा साबित हुआ चाइनीज मांझा, बाइक सवार युवक की गर्दन कटी