केराकत में AIMIM के नगर कार्यालय का उद्घाटन, संगठन विस्तार पर जोर



*जौनपुर।* ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने जौनपुर जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए केराकत नगर में अपने नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष इमरान बंटी समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की अपील की। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जनाब हाजी युसुफ, जिला सेक्रेटरी जनाब केडी अंसारी, हाफिज सलमान, अनिल गौतम, शहजादे, कैश खान, ओसामा खान, दानिश, नसीम, तारिक और परवेज समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने नगर कार्यालय के उद्घाटन को क्षेत्र में संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना था कि कार्यालय के माध्यम से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

*अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद*

*कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल पर डीएम सख्त, प्रधानाध्यापक के पास जमा कराने के निर्देश*

जौनपुर में फिर जानलेवा साबित हुआ चाइनीज मांझा, बाइक सवार युवक की गर्दन कटी