जौनपुर में हादसा: सीढ़ी से गिरकर 12 वर्षीय बालक की मौत

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के भौराजीपुर मोहल्ले में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां सीढ़ी से गिरने पर 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी गुड्डू कुमार गौड़ का पुत्र सुमित कुमार गौड़ (12) शाम करीब 6 बजे घर की लोहे की सीढ़ी से नीचे उतर रहा था। उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और गिरते समय लोहे की सीढ़ी से उसके गले पर गंभीर चोट लग गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर चौकी प्रभारी सिपाह आलोक कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ