शौर्य ने दिखाई अपनी प्रतिभा, यूपी अंडर 16 में बनाई जगह

बरसठी | क्षेत्र के बेलौनाकला (बबुरीगांव) निवासी शौर्य पांडेय ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर यूपी अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में जगह बनाकर गाँव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गाँव में हर्ष की लहर दौड़ गई है। शौर्य पांडेय का जन्म बबुरीगांव में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने महाराष्ट्र में प्राप्त की और फिलहाल गाजियाबाद के नेहरू वर्ल्ड स्कूल में अध्ययनरत हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति जुनून और निरंतर अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।पिता राहुल पांडेय ने कहा कि इस सफलता के पीछे कई संस्थाओं और प्रशिक्षकों का योगदान है। उन्होंने विशेष रूप से मस्तान वाईएमसीए, मुंबई साउथ वेस्ट बास्केटबॉल डिस्ट्रिक्ट, नेहरू वर्ल्ड स्कूल और ट्रिपल टैक्स बास्केटबॉल अकादमी का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और दादा ओमप्रकाश पांडेय के आशीर्वाद से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। शौर्य के चयन की खबर मिलते ही गाँव और आसपास के लोगो मे खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस