राष्ट्रीय राजमार्ग बना आवारा पशुओं का विश्राम स्थल, राहगीरों के लिए मुसीबत

जौनपुर। मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों आवारा पशुओं ने अपना विश्राम स्थल बना लिया है। मछलीशहर से जंघई के बीच ये छुट्टा गो वंश मछलीशहर कस्बे,तिलौरा बाजार, बंधवा बाजार,चौकी खुर्द, गोधना बाजार, मोलनापुर बाजार में सुबह-शाम तथा रात में सड़कों पर आराम फरमाते मिलेंगे।आराम फरमाते ये छुट्टा गो वंश लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहें हैं। वास्तव में ये छुट्टा जानवर दिन में सड़क किनारे लोगों के खेतों में चरते हैं बारिश के मौसम में खेतों में कीचड़ होने के कारण ये सूखे स्थानों पर आराम करना चाहते हैं जिसके लिए हाइवे सबसे सुविधाजनक स्थान इन्हें महसूस होता है। इसी पर वे रात गुजारते हैं।विशेषकर रात में काले रंग वाले गो वंश बिल्कुल पास आने पर दिखाई देते हैं।तेज रफ्तार में चल रहे लोगों को सम्हलने का मौका नहीं मिल पाता है जिससे आये दिन दुर्घटनायें हो रही हैं।इन छुट्टा पशुओं के लिए गौशालाएं बनी हुई हैं ऐसे में इनका इस तरह से टहलना प्रशानिक निष्क्रियता की कहानी बयां कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस