जौनपुर: चोरी की दो बाइक और तमंचे संग तीन आरोपी गिरफ्तार


खुटहन। थाना खुटहन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार रात तीन आरोपियों को चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी राउतपुर रोड किनारे चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में थे। मौके पर दबिश देकर पकड़े गए आरोपियों की पहचान उज्जवल तिवारी पुत्र लालबहादुर निवासी रमनीपुर (थाना खुटहन), आदित्य उपाध्याय पुत्र मंगल उपाध्याय निवासी देनुआ (थाना बदलापुर) और विष्णु सेठ पुत्र दीपक सेठ निवासी घनश्यामपुर (थाना बदलापुर) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उज्जवल तिवारी से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थीं। पूछताछ में आरोपियों ने जौनपुर और अंबेडकरनगर जिले से बाइक चोरी करने की बात कबूल की।

पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुटहन में मु.अ.सं. 250/2025 धारा 317(2)/336(3)/340 बीएनएस एवं 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस