जौनपुर: करंट हादसे में मौत के मामले में AAP का कैंडल मार्च, जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग

जौनपुर। मछलीशहर पड़ाव पर 25 अगस्त को हुए करंट हादसे में प्राची, समीर और शिवा गौतम की मौत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम अंबेडकर तिराहे से क्रांति स्तंभ होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

इससे पूर्व पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मृतक परिजनों से मुलाकात की और प्राची की बहन से राज्यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह की फोन पर बातचीत कराई। पार्टी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता जताई।

पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने जिला प्रशासन के समक्ष पांच सूत्री मांगें रखीं—

  1. बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) सहित जिम्मेदार अधिकारियों का तत्काल निलंबन।
  2. नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सहित दोषी अधिकारियों का निलंबन।
  3. अमृत योजना के तहत बनी क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और वेतन अवरुद्ध करना।
  4. मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा।
  5. प्रकरण की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच।

जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर मांगें पूरी नहीं की गईं, तो पार्टी धरना-प्रदर्शन और जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

कैंडल मार्च में महिला विंग की अध्यक्ष अनीता मिश्रा, साधना त्रिपाठी, रीना तिवारी, रंभा सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस