एनसीसी कैडेट चयन के लिए आदर्श इंटर कॉलेज रेहारी में शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न

चंदवक (जौनपुर)। आदर्श इंटर कॉलेज रेहारी में बुधवार को 98 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट चयन के लिए शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 34 छात्राएँ और 91 छात्र शामिल रहे।

बताया गया कि प्रबंधक वीरेंद्र सिंह की पहल पर इसी वर्ष विद्यालय में एनसीसी की सब-यूनिट शुरू की गई है। चयन प्रक्रिया बटालियन कमांडर कर्नल आलोक सिंह धर्मराज के निर्देशन में हुई। इसमें सूबेदार नहर सिंह थापा, हवलदार धीर बहादुर शाही, डंवर बहादुर पून, प्रेम बहादुर गुरुड़ और मंजींदर सिंह ने अपनी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अवधेश, सीटीओ देवेंद्र यादव सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ