अवैध टैक्सी स्टैंड के विरोध मे स्थानीय व्यापारियों द्वारा प्रदर्शन



फाफामऊ। बुधवार को फाफामऊ बाजार के गोल चौराहे के चारो तरफ मोड पर अवैध टैम्पो, टैक्सी स्टैंड के विरोध मे स्थानीय व्यापरियों ने प्रदर्शन कर विरोध किया। और स्थानीय पुलिस निष्क्रियता के प्रति आक्रोश जताया व्यापरियों ने कहा कि फाफामऊ गोल चौराहे के चारो तरफ अवैध टैक्सी स्टैंड होने की वजह से नबालिग व नशेड़ी तथा पाकेट मार चालकों की भरमार है। और सडक पर आडातिरक्षा टैम्पो, टैक्सी खडी करने से जाम लगा रहता है। इन्हीं चालकों मे नशेड़ी, यात्रियों को परेशान भी करते है। तथा आए दिन झगड़ा लडाई भी करते है। व्यापरियों के दुकान व घर के सामने गाड़ी लगाकर हार्न व तेजध्वानि मे बाजा बजाते रहते है। जब कोई व्यापारी मना करता है तो भद्दी भाषा मे गालियां व मारपीट करते है।
 जबकि पुलिस सबकुछ जानकर भी कोई कार्यवाही नही करती है। इसी से परेशान होकर व्यापार मंडल ने व्यापरियों के साथ मिलकर गोल चौराहे पर प्रदर्शन किया। जिसपर थानाध्यक्ष अश्विन कुमार सिंह ने दो दिन के बाद अवैध टैक्सी स्टैंड हटवाने का आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ।  

     कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस