सीआरओ ने एमआरएफ सेंटर और नगर पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, डीपीएम को लगाई फटकार


जफराबाद। सीआरओ अजय कुमार अम्बष्ठ ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय समोपुर कला गांव और एमआरएफ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की अव्यवस्था और एमआरएफ सेंटर बंद मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

सुबह करीब 11:30 बजे निरीक्षण के लिए पहुंचे सीआरओ ने सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय का जायजा लिया। यहां कैंपस में फैली गंदगी और फाइलों के रख-रखाव में लापरवाही देखकर उन्होंने लिपिक राजमन को चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

इसके बाद सीआरओ समोपुर कला गांव स्थित एमआरएफ सेंटर पहुंचे, जहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस पर उन्होंने डीपीएम खुशबू यादव को मोबाइल पर कॉल कर फटकार लगाई और लिपिक को सभी व्यवस्थाओं में सुधार करने का आदेश दिया।
अजय कुमार अम्बष्ठ ने कहा कि निरीक्षण में खामियां पाई गई हैं, जिन्हें तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ