जौनपुर: घर से नाराज़ युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी


जौनपुर।* नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर निवासी 22 वर्षीय नमन सोनकर ने देर रात गोमती नदी में छलांग लगाकर सनसनी फैला दी।
             
 सूत्रों के अनुसार, नमन बीते कई दिनों से घरवालों से नाराज़ चल रहा था। नदी में छलांग लगाने से पहले उसने परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया। लेकिन जब तक परिवारजन पहुँचे, तब तक वह नदी में कूद चुका था।
           घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
          सूचना मिलते ही सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी सुनील यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस और गोताखोरों की संयुक्त टीम लगातार नदी में तलाशी अभियान चला रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस