उपाध्याय जी ने “एकात्म मानववाद” की अवधारणा दी और राष्ट्र सेवा को अपना जीवन बना लिया


पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जौनपुर। भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व विधायक प्रयागराज प्रभाशंकर पाण्डेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और वंदेमातरम गान से हुई। मुख्य वक्ता प्रभाशंकर पाण्डेय ने कहा कि उपाध्याय जी ने “एकात्म मानववाद” की अवधारणा दी और राष्ट्र सेवा को अपना जीवन बना लिया।

राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने उन्हें संगठनकर्ता और नैतिक प्रेरणास्रोत बताया। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने उनकी मृत्यु को राजनीति का काला दिन कहा। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने उनके सादगीपूर्ण जीवन और गरीबों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को याद किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस