एग्री स्टैक (फार्मर रजिस्ट्री) कार्य के लिये हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में एग्री स्टैक (फार्मर रजिस्ट्री) कार्य के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ जहां उन्होंने लेखपालों से कहा कि आज से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ कर दें। उनके द्वारा स्वयं भी निरीक्षण किया जायेगा। फार्मर रजिस्ट्री में पिछले दिनों बहुत अच्छा कार्य हुआ है। शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अक्टूबर तक पूर्ण कर लेना है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी कैम्प लगाकर किया जाना है। आगामी किसान सम्मान निधि उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बन जाएगी, इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने लेखपाल नीलेश सिंह और प्रवीण कुमार को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। साथ ही मिशन शक्ति फेज 5 के तहत तहसील सदर की समस्त महिला लेखपाल की प्रसंशा करते हुये कहा कि इस पद पर कार्य करते हुए सेवा करने की अपार सम्भावनाएं हैं। सभी लेखपाल नागरिकों के प्रति निष्ठा रखते हुये कार्य करें और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुचांने का कार्य करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा नारी स्वावलम्बन, नारी की सुरक्षा और सम्मान के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस