डीआईजी वैभव कृष्णा ने जफराबाद थाने का किया औचक निरीक्षण, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

जौनपुर जफराबाद। डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्णा ने जफराबाद थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने निर्देश दिया कि थाने पर आने वाली महिलाओं, छात्राओं एवं नाबालिग बच्चियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और यदि वे चाहें तो उनकी जानकारी को गुप्त रखा जाए। डीआईजी ने कहा कि गांव, कस्बों और बाजारों में महिलाओं को उनके अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी महिला की शिकायत थाने तक पहुंचे, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थानाध्यक्ष रमेश कुमार के महिलाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ