*जौनपुर में बजरंग दल की दो दिवसीय कार्यशाला बैठक हुई संपन्न।*



जौनपुर। जिले में बजरंग दल काशी प्रांत का दो दिवशी कार्यशाला बैठक नगर के कुत्तुपुर चौराहा स्थित राजहंस मैरिज लॉन में संपन्न हुआ।
बैठक के प्रारम्भ सत्र में कार्यशाला की शुरुआत कल शाम को 5:00 बजे क्षेत्रीय प्रांत संगठन मंत्री गजेंद्र द्वारा गौ माता को तिलक लगाकर पूजन करके तत्पश्चात बैठक के स्थान पर बजरङ्ग बली व भारत माता की चित्र पर मल्यारपण कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

उक्त अवसर पर साथ में क्षेत्र संयोजक बजरंग दल उणेंद्र एवं प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख आशुतोष सिंह द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कराके सत्र प्रारम्भ किया, काशी प्रांत के अन्य जिलों से आए हुए तमाम बजरंगियों ने सहयोग प्रदान किया । 
तदोपरांत गजेंद्र ने जिले के संवेदनशील स्थानों की सूची एवं किए गए रक्तदान शिविर व त्रिशूल दीक्षा और शौर्य संचालन की जानकारी प्राप्त की। नवयुवकों में नशा मुक्ति अभियान पर जोर देने को कहा गया साथ ही साथ बताया कि
समाज में हो रहे लव जिहाद मतांतरण ,ईसाई मिशनरियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के खिलाफ अभियान चला कर समाज को जागरूक करने का काम बजरंग दल करता है। 

दूसरे दिवस के सत्र मे प्रांत संगठन मंत्री नितिन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उन्होंने बजरंग दल के बलोपासना केंद्र की सराहना की एवं दैनिक कार्यो की समीक्षा की। बजरंग दल देश का बल है, यह समाज में विधर्मियों द्वारा किये रहे कार्यो को समाप्त कर समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है। 
बजरंग दल के जिला संयोजक गणेश मोदनवाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। 

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत नैतिक शिक्षा प्रमुख उदयराज सिंह ,विभाग मंत्री समर बहादुर सिंह विभाग संगठन मंत्री सत्येंद्र जी ,जिला सहसंयोजक आनंद उपाध्याय शिवम अग्रहरी नगर संयोजक कुबेर कुशवाहा, सहसंयोजक विशाल मोदनवाल, अखंड कुशवाहा, सूरज सेठ, जितेंद्र अग्रहरि, राहुल बाबा, विशाल सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। उक्त आसय की जानकारी जौनपुर विश्व हिंदू परिषद जिला मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा एंव प्रसारण जौनपुर विश्व हिंदू परिषद जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस