न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

जौनपुर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों की सघन तलाशी ली, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इस दौरान उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, कानूनी सहायता और भोजन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिन कैदियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पाई गईं, उनके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समुचित चिकित्सा सुविधा व स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने जेल अस्पताल का भी दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत, एसीजेएम प्रथम मुकीम अहमद, प्रभारी जेलर सुभाष चंद्र, जेल अधीक्षक पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ